रिपोर्ट : LegendNews
सलमान खान की यूट्यूब पर एंट्री, पहले वीडियो में खुद ही बने टीचर और खुद ही स्टूडेंट
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम उन्होंने बींग द सलमान खान रखा है. इसमें वह एक्टिंग, स्टाइल, बॉडी लैंग्वेज और ऑनस्क्रीन मैनरीजम की झलक दिखाते हुए नजर आएंगे. इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने अपने चैनल का लिंक दिया और एक वीडियो भी शेयर किया. पोस्ट के साथ भाईजान ने कैप्शन में लिखा, शुरू से शुरू करते हैं. मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, ए से जेड तक सब यहां मिलेगा. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्स (पहले ट्विटर) पर सलमान खान के 42.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर भाईजान के 72.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अपडेट शेयर करते रहते हैं.
यूट्यूब चैनल पर शेयर किया पहला वीडियो
सलमान खान ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करते ही एक वीडियो भी शेयर कर दिया है, जिसके कैप्शन में लिखा, सलमान सर की क्लास बॉडी पार्ट्स टीचर भी मैं, स्टूडेंट भी मैं. इस चैनल का फॉर्मेट अनोखा है, जिसमें सलमान दो भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह खुद एक्टिंग कोच भी हैं और एक्टिंग सीखने वाले स्टूडेंट भी वह खुद हैं. सलमान खान के यूट्यूब पेज बनाते ही 34K लोगों ने सब्सक्राइब कर लिया है. जबकि पहले वीडियो को 17K लोगों ने 9 घंटे में देख लिया है.
- Legend News

Recent Comments