वृंदावन। ब्रज चौरासी कोस की यात्रा में अंडा, मांस, मदिरा बेचने पर रोक लगाने के लिए फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ को पत्र लिखा है। फलाहारी महाराज ने पत्र में लिखा है कि आप सनातन हिंदुओं के गौरव हैं और गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं, आप ही बृजवासियों की भावना को समझ सकते हैं, आप ही वह वीर पुरुष हैं जो इस महत्वपूर्ण कार्य को कर सकते हैं। 

अत: आपसे प्रार्थना है संपूर्ण ब्रज भूमि क्षेत्र में अंडा, मांस, शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कृपा करें जिससे आने वाले यात्रीयों की भावना आहत न हों, यहां पर भगवान श्री राधा कृष्ण ने अपनी बाल लीलाएं की हैं , माखन चोरी लीला की है, महारास किया है। यदि ब्रजभूमि में मांस, मदिरा बिकेगी तो स्वर्ग में बैठे हुए देवता भी नाराज हो जाएंगे , गौ माता दुखी हो जाएगी।

फलाहारी महाराज ने पत्र में यह भी ल‍िखा है क‍ि संत प्रेमानंद महाराज जी और बृज भूमि के साधु संत भी नहीं चाहते कि बृज भूमि के अंदर अंडा , मांस, शराब की बिक्री हो क्योंकि उनकी भजन साधना में विघ्न होता है। शराब पीकर यहां पर लोग क्राइम करते हैं। पत्र में फलाहारी महाराज के अलावा साध्वी इंदुलेखा, महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज सहित अनेक साधु संतोंने भी यही मांग ही है क‍ि ब्रजभूमि क्षेत्र मांस , मदिरा से मुक्त हो।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).