रिपोर्ट : LegendNews
ब्रजभूमि के संतों ने किया मुसलमानों का विरोध, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
मथुरा। दिल्ली में हुई आतंकवादी घटना को देखते हुए संत समाज में मुसलमानों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि ब्रजभूमि में आने वाली बागेश्वर महाराज की यात्रा में किसी भी मुसलमान को ब्रजभूमि में नहीं घुसने देंगे।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्ययाचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि कोई मुसलमान ब्रजभूमि में बागेश्वर महाराज की पदयात्रा में अवैध रूप से प्रवेश करता हुआ पाया जाता है तो हम उसका मुंह काला करेंगे।
संत समाज में भी मुस्लिमों को लेकर खासा आक्रोश देखा गया है ,आपको बता दें यह वही दिनेश फलाहारी है जिन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी तब तक भोजन नहीं करेंगे और अपने पैरों में जूता चप्पल भी नहीं पहनेंगे।
- Legend News

Recent Comments