रिपोर्ट : LegendNews
मिलने पहुंचे टिकैत को संत प्रेमानंद ने दी स्वार्थ की राजनीति से दूर रहने की नसीहत
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राकेश टिकैत बुधवार सुबह प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में पहुंचे। वह संत प्रेमानंद महाराज से मिले। संत प्रेमानंद महाराज ने किसान नेता द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे संघर्ष की सराहना की। साथ ही स्वार्थ की राजनीति से दूर रहने की भी नसीहत दी।
प्रेमानंद ने आध्यात्मिक चर्चा के बाद दिया आशीर्वाद
राधा केली कुंज आश्रम में आध्यात्मिक चर्चा के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने किसान नेता द्वारा किसानों की समस्या के लिए संघर्ष कर सरकार से लाभ दिलाने को उत्तम कार्य बताते हुए कहा, इस कार्य में स्वार्थ की भावना न हो, क्योंकि स्वास्थ से ही कपट आता है। दूसरों के दुख-दर्द के लिए लड़ना श्रेष्ठ कर्म है लेकिन इसमें स्वार्थ होगा तो परमार्थ नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की समस्या के लिए मिल-जुलकर काम करें, यही उनका आशीर्वाद है।
-Legend News

Recent Comments