रिपोर्ट : LegendNews
प्रिया किशोरी भारद्वाज ने समाजसेवियों संग बांटी महिला आश्रय सदन में साड़ियां
वृंदावन में कृष्ण कुटी आश्रम में समाजसेवियों ने महिलाओं को साड़ियां बांटी, इस अवसर पर विश्व विख्यात भागवत प्रवक्ता साध्वी प्रिया किशोरी भारद्वाज ने कहा कि मुझे साड़ियां बांट कर बहुत ही हर्ष हो रहा है, मैं प्रत्येक वर्ष भागवत कथा में जितना भी सामान आता है उसको बांट देती हूं।
फरीदाबाद वाले समाजसेवी और सनातनी हिंदुओं के मसीहा श्री रूप सिंह नागर जी की अध्यक्षता में साड़ी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर के केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि प्रिया किशोरी जी बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, उनकी हमको सराहना करनी चाहिए।
अमेरिका से आए प्रशांत त्यागी जी ने कहा कि हमको यहां पर समाज सेवा का भाव देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, शिकागो से आए राहुल त्रिवेदी जी ने कहा कि देश में समाज सेवा से परम सुख मिलता है इस अवसर पर वर्तमान एसडीम साहब ने भी इस कार्य की सराहना की।
- Legend News

Recent Comments