रिपोर्ट : LegendNews
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति नहयान से की ईरान जंग को लेकर बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से ईरान जंग को लेकर बात की.
क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के मुताबिक़ दोनों नेताओं ने कहा कि शांति स्थापित करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत जारी रखना बहुत ज़रूरी है.
पुतिन ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े मानवीय मुद्दों पर यूएई के सहयोग की भी तारीफ़ की.
अमेरिका-इसराइल से चल रहे युद्ध में ईरान का यूएई के साथ भी तनाव बढ़ गया है. यूएई का दावा है कि जंग के दौरान ईरान ने उस पर कई दफ़ा हमला किया था.
जबकि हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने यूएई को अमेरिका और इसराइल का 'सक्रिय साझेदार' बताया और आरोप लगाया कि यूएई सीधे तौर पर ईरान पर हो रहे हमलों में शामिल है.
इसके जवाब में यूएई ने कहा कि ईरान अपने हमलों को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है.
-Legend News

Recent Comments