यूक्रेन युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ़ के बीच बातचीत हुई. बैठक में मौजूद पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि बातचीत 'रचनात्मक' रही, लेकिन 'अब भी और काम किए जाने की ज़रूरत है'.
उशाकोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन जो इलाके वापस मांग रहा है, उस मुद्दे पर 'कोई समझौता' नहीं हुआ है.
पुतिन, स्टीव विटकॉफ़, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और सलाहकार जारेड कुशनर के बीच रूस में हुई यह बैठक क़रीब पांच घंटे तक चली. इससे पहले पुतिन ने कहा था कि यूरोप की शांति से जुड़ी मांगें रूस को 'कबूल नहीं' हैं.
साथ ही उन्होंने कहा था कि कि रूस यूरोप के साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन अगर वह लड़ना चाहता है, तो हम तैयार हैं.
बीबीसी के रूस संपादक स्टीव रोज़नबर्ग लिखते हैं कि पुतिन अब भी समझौते के मूड में नहीं दिखते, क्योंकि उनका मानना है कि रूस युद्धक्षेत्र में बढ़त बनाए हुए है.
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेस्की ने कहा, "शांति समझौता मसौदे में कुछ मुद्दों पर अभी और काम करना बाकी है, लेकिन युद्ध ख़त्म करने का मौक़ा अब पहले से कहीं ज़्यादा है." 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).