रूस ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर खारकीएव में नए सिरे से हमला किया है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हुए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शुरू हुए ये हमले गाइडेड ग्लाइड बम से किए गए. हमले चार जिलों में किए गए.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर ज़ेलेंस्की ने कहा’ ‘’रूस ने अपार्टमेंट्स, बेकरी और स्टेडियम को निशाना बनाया है. साफ है उनके हमले का निशाना यूक्रेनी नागरिक हैं.’’
देश के पूर्वी इलाके में यूक्रेनी सेना रूसी सेना के साथ भीषण युद्ध लड़ रही है. रूस ने यूक्रेन के लगभग ध्वस्त हो रहे शहर वुलेदार को घेर रखा है.
मंगलवार के हमले के बाद जेंलेस्की ने उस अपार्टमेंट की तस्वीर शेयर करते हुए बयान जारी किया, जो रूसी हमले में बुरी तरह ध्वस्त हो गया था.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).