रिपोर्ट : LegendNews
यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर रूस ने किया बड़ा ड्रोन हमला
यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर रात में रूस ने ड्रोन से बड़ा हमला किया है. यह जानकारी यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने दी है.
जानकारी के मुताबिक इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हुए. रूस ने अब तक यूक्रेन के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
कीव में अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन का मलबा मध्य शेवचेनक्वीस्की इलाक़े में एक आवासीय भवन की छत पर गिरा.
सोशल मीडिया पर जारी फ़ुटेज में रात को आसमान में धमाके दिखाई दे रहे हैं. फ़ुटेज में एयर डिफ़ेंस सिस्टम हमले को नाकाम करते हुए दिख रहा है. हालांकि, बीबीसी स्वतंत्र रूप से इस फ़ुटेज की पुष्टि नहीं करता है.
यूक्रेन की सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमले के ख़तरे की चेतावनी जारी की है.
यूक्रेन ने मंगलवार रात को रूस के बड़े हवाई हमले की सूचना दी थी. इसमें 728 ड्रोन और 13 बैलिस्टिक मिसाइलों ने देश भर के शहरों पर हमला किया था.
-Legend News

Recent Comments