कीव। नाटो की मीटिंग से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है. रूस ने एक के बाद एक 68 मिसाइलों और 351 ड्रोन्स से यूक्रेन को दहला दिया. नाटो नेताओं की शिखर बैठक 7 और 8 जुलाई को तुर्की के अंकारा में होने वाली है. अभी कल ही रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 4 जुलाई को ट्रंप और पुतिन की 90 मिनट तक बात हुई है और उसमें ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करने की फिर से इच्छा जताई है.

रूस की छोड़ी गई सभी बैलिस्टिक मिसाइलें अपने निशाने पर लगीं. इससे यह साफ हो गया कि कीव को और ज्यादा पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की जरूरत है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की NATO समिट में शायद ये मामला जोरदार तरीके से उठाएंगे. यह हमला जेलेंस्की की उस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि जल्द ही बड़े पैमाने पर हमला होने वाला है.

जेलेंस्की के मुताबिक, 60 और लोग घायल हुए हैं. 12 लोगों की मौत की भी खबर है. बचावकर्मी उन दो जगहों पर मलबे में बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे थे जहां रिहायशी ऊंची इमारतों पर सीधे मिसाइलें गिरी थीं.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).