रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच यूक्रेन पर हमले की जानकारी मिली है। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है। इस दौरान उसने 70 से ज्यादा मिसाइलें और 450 ड्रोन दागे है। ये दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए इन हमलों में राजधानी कीव के एक हजार से ज्यादा रिहायशी इमारतों में हीटिंग सप्लाई प्रभावित हुई है। जहां का तापमान गिरकर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इन हमलों के बाद से क्षतिग्रस्त इलाकों में मरम्मत का कार्य जारी है।
हमले में इन मिसाइलों का किया इस्तेमाल यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि रूस ने बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ अन्य मिसाइलों का भी उपयोग किया है। इनकी संख्या उन्होंने लगभग 70 से ज्यादा बताई है और 450 रूसी ड्रोन की भी जानकारी दी है। रूस ने इन जगहों को बनाया निशाना जेलेंस्की ने आगे बताया कि रूस ने अपने हमले के दौरान सूमी एवं खार्किव, कीव, निप्रो, ओडेसा और विनित्सिया जैसी जगहों को निशाना बनाया है। इन हमलों के बाद से रिकवरी का काम जारी है। उन्होंने बताया के ये हमले हमारे एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जानबूझकर किए गए है। रूसी हमलों में 9 लोग घायल होना बताया जा रहा है। इसके अलावा आवासीय इमारतों को काफी नुकसान होना बताया जा रहा है।
यूक्रेन मंत्री ने इन हमलों पर क्या कहा? यूक्रेनी कल्चरल मंत्री ने इन हमलों को लेकर कहा कि रूस ने रात भर हमले किए, जिसमें कीव की स्थित दूसरे विश्व युद्ध की एक फेमस इमारत मदर लैंड स्मारक को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि ये हमले प्रतीकात्मक और निंदनीय है। हमलावर देश 20वीं सदी की विध्यवंसक युद्ध के खिलाफ बनी स्मारक इमारतों को निशाना बना रहा है। हालांकि, रूस ने इन हमलों की अभी तक पुष्टि नहीं की है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).