रिपोर्ट : LegendNews
रुपाली गांगुली ने लिखा: शुभेंदु दादा को बंगाल का सीएम बनने पर हार्दिक बधाई
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनीं। शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। हाल ही हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस पार्टी का सफाया कर दिया। इसके बाद राज्य में खुशी की लहर देखी गई। रुपाली गांगुली से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने नई सरकार का स्वागत किया। अब शुभेंदु अधिकारी के राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने पर भी रुपाली गांगुली की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की, और कहा कि बंगाल अब डर के बिना सांस ले रहा है।
रुपाली गांगुली ने शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई
रुपाली गांगुली बीजेपी की नेता भी हैं, और उन्होंने कहा कि कई सालों से पश्चिम बंगाल डर के साए में सांस ले रहा था, और अब पहली बार निडर होकर सांस ले रहा है। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर अपने X हैंडल पर लिखा, 'शुभेंदु दादा को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। सालों बाद पहली बार बंगाल ने डर से मुक्त होकर सांस ले रहा है। बांग्ला के लिए यह साहस, न्याय, विकास और गौरव का एक नया सवेरा है। पश्चिम बंगाल की जनता को हार्दिक बधाई।'
बंगाल में बीजेपी की जीत पर शेयर किया था वीडियो
वहीं, इससे पहले रुपाली गांगुली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर एक धमाकेदार ट्वीट किया था, जिसमें राज्य के लोगों को अपना दुख सुनाते हुए रोते हुए दिखाया गया था। कोई अपने परिजन की तस्वीर लेकर रो रहा था, तो कोई पीएम मोदी को पूजता नजर आ रहा था। साथ में रुपाली ने लिखा था, 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे मेरे बंगाल।'
बंगाल ने डर पर लोकतंत्र को चुना
इससे पहले रुपाली गांगुली ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, 'बंगाल ने डर पर लोकतंत्र को चुना। हर चुनौती के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने वाले हमारे बहादुर CRPF जवानों को बहुत-बहुत धन्यवाद। जय सीआरपीएफ।'
-Legend News

Recent Comments