रिपोर्ट : LegendNews
रनबाज वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया कोहराम, 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली
जिम्बाब्वे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुलावायो में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 192.00 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14 वर्षीय तूफानी ओपनर ने 9 चौके और 7 आसमानी छक्के जड़े. उन्होंने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए पहले 27 गेंद पर फिफ्टी ठोका और फिर पारी को आगे बढ़ाते हुए 96 रन बना दिए.
भारतीय क्रिकेट के नए 'रनबाज' वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दुनियाभर के गेंदबाजों को चेतावनी दी है. शानदार फॉर्म में चल रहे 'बिहार के लाल' शनिवार को स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और चौकों-छक्कों की बारिश कर महफिल लूट ली. बुलावायो में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 192.00 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14 वर्षीय तूफानी ओपनर ने 9 चौके और 7 आसमानी छक्के जड़े. उन्होंने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए पहले 27 गेंद पर फिफ्टी ठोका और फिर पारी को आगे बढ़ाते हुए 96 रन बना दिए.
आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दुनियाभर की नजर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होगी. आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अगर खिताब जीतना है तो वैभव को बल्ले से वही तेवर दिखाना होगा, जो वो पिछले एक साल से दिखा रहे हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के भी नहीं हुए हैं और उन्होंने बल्ले से आतंक मचाते हुए यूथ ODIs में 3 शतक ठोक चुके हैं. ये करिश्मा करने वाले वो दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.
- Legedn News

Recent Comments