राजदूत रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचीं। वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत होंगी। 
कंबोज ने सोमवार को ट्वीट किया, “संयुक्त राष्ट्र में भारत की नामित स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अभी-अभी न्यूयॉर्क पहुंची हूं। सुरक्षा परिषद में आज अपने सभी सहयोगी राजदूतों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस नए पद के जरिये अपने देश की सेवा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। #भारत।”
कंबोज के पूर्ववर्ती राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने उनके ट्वीट का जवाब दिया, “बधाई और आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं रुचिरा!”
वहीं, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला में उप कार्यकारी निदेशक लक्ष्मी पुरी ने ट्वीट किया, “संरा में महिला नेतृत्व के मामले में भारत के लिए एक नया मील का पत्थर!”
उन्होंने आगे लिखा, “संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला स्थायी प्रतिनिधि बनने के लिए रुचिरा कंबोज को बधाई। श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित की संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्षता के बाद भारत के लिए ऐतिहासिक पल।”
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).