भौतिकी में साल 2023 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस बार यह सम्मान पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल' हुइलियर को दिया गया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइसेंज के मुताबिक तीनों ने पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के स्टडी के लिए प्रयोगात्मक तरीकों को अपनाया था। इससे प्रकाश के एटोसेंकड पल्स उत्पन्न करते हैं। पिछले वर्ष फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार अलेन अस्पेक्ट, जॉन एफ क्लाउसर और एंटिन जिलिंगर को संयुक्त रूप से दिया गया था। 
दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल
कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए वैक्सीन की तकनीक देने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और डू वीसमैन को 2023 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। मेडिसिन क्षेत्र में अब तक 12 महिलाओं को नोबेल मिला है। आखिरी बार 2015 में चीन की तू यूयू को नोबेल पुरस्कार मिला था। 
हंगरी मूल की कैटालिन पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वीसमैन पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के पेरलमैन स्कूल में मेडिसिन के प्रोफेसर हैं। इन दोनों की मुलाकात 1998 में रिसर्च पेपर की फोटोकॉपी कराते समय हुई थी। इस दौरान हुआ परिचय वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग तक पहुंचा।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).