ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी जगह ईशान किशन भारत के लिए ओपनिंग करेंगे। वहीं इस मैच में टॉस के लिए आते ही रोहित शर्मा के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 
वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की कप्तानी करने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा की उम्र 36 साल और 161 दिन है। 2021 के अंत में रोहित को भारतीय टीम का नियमित कप्तान बनाया गया था। रोहित से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्ल्ड कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान थे। उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में 36 साल और 124 दिन की उम्र में भारत की कप्तानी की थी। 
विश्व कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान
36 साल 161 दिन - रोहित शर्मा (2023)
36 साल 124 दिन - एम अजहरुद्दीन (1999)
34 साल 71 दिन - राहुल द्रविड़ (2007)
34 साल 56 दिन - एस वेंकटराघवन (1979)
33 साल 262 दिन - एमएस धोनी (2015)

2011 में नहीं खेल पाए थे रोहित
भारत में 2011 में आखिरी बार वर्ल्ड कप खेला गया था। उस टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली थी। उससे रोहित काफी निराश थे। उन्होंने एक बार इसे अपने मेरे करियर का सबसे बुरा वक्त बताया था। अब 12 साल बाद एक बार फिर भारत में वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरी है। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).