रिपोर्ट : LegendNews
भारत-न्यूज़ीलैंड ODI सीरीज से ऋषभ पंत बाहर, ध्रुव जुरेल को लाया गया
न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले जाने वाले वनडे मैच से ठीक पहले ध्रुव जुरेल की टीम टीम इंडिया में एंट्री हो गई है. जुरेल को चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम इंडिया में मौका मिला है. पंत शनिवार को थ्रो डाउन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा है. ऐसे में ध्रुव जुरेल अब वनडे टीम में केएल राहुल के बैकअप के तौर पर स्क्वाड में शामिल किए गए हैं.
बता दें कि भारतीय टीम में ये बदलाव बिल्कुल ही अंतिम समय पर किया गया है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आज ही वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में वनडे मैच खेलेगी. इससे पहले जब मुख्य स्क्वाड की घोषणा की गई थी तो ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था.
ऋषभ पंत की चोट पर भी आया अपडेट
बीसीसीआई ने ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट को एक प्रेस रिलीज जारी कर उनके चोट के बारे में भी अपडेट दिया है. पंत को बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान पेट के दाहिने हिस्से के निचले भार में अचानक दर्द महसूस हुआ. इसके बाद उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए ले जाया गया और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जांच में पाया कि उन्हें साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है.
इस वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया है. ध्रुव जुरेल के अलावा ईशान किशन का भी पंत के रिप्लेसमेंट के तौर नाम सामने आया था. ईशान किशन टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड-
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
-Legend News

Recent Comments