मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शनिवार को दिल्ली से अजीबोगरीब फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। इसमें स्टूडेंट्स को डिटेन करने से लेकर भारी भीड़ को रोकते पुलिस वालों की झलक और उथल-पुथल साफ दिख रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं और अभी कुछ ही लोग आगे आना शुरू किए हैं, जिनमें ऋचा चड्ढा का नाम भी पहले है।
ऋचा चड्डा ने अपने X पर एक वीडियो को रीपोस्ट किया है और दिखाया कि कैसे पुलिस वैन में स्टूडेंट्स को डिटेन करके ले जा रही है और लड़कियां वर्दीधारी से पूछती हैं कि उन्होंने अपना नेमप्लेट क्यों नहीं लगाया है। वो पुलिस के मुंह पर चढ़कर सवाल करती हैं और फिर वैन से नीचे उतरकर चली जाती हैं कि वो उन्हें डिटेन नहीं कर सकतीं। ऋचा चड्ढा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सबके चेहरे याद रखना।' 
विशाल ददलानी ने भी उठाई आवाज
वहीं, म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने भी CJP का प्रोटेस्ट किया और कई वीडियोज शेयर किए हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कहते नजर आ रहे हैं, 'एक आदमी के लिए सरकार किस हद तक जा सकती है दिख गया, वो भी अपने ही लोगों के खिलाफ। पूरी दिल्ली के रास्ते बंद कर दिए, मेट्रो बंद कर दिए। सिर्फ एक इंसान के बचाव में। सोचिए उस आदमी ने इनके लिए क्या किया होगा।' 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).