मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा0) परीक्षा 2023 की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई संपन्न। उक्त परीक्षा जनपद के 51 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। 

दिनांक 27 जुलाई 2025 को परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा0) परीक्षा 2023 में 22368 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उपरोक्त परीक्षा निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता तथा सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक ससमय केंद्रों पर पहुंचे तथा जिम्मेदारी के साथ परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने केंद्रों का निरीक्षण करे, सड़क मार्गों का जायजा ले, स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक करे तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे।

सभी केंद्रों के कक्षों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए, अभ्यर्थियों हेतु पेयजल की व्यवस्था करे, सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने चाहिए तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैग, मोबाइल, सामान आदि रखने के लिए नियमानुसार क्लॉक रूम की सुविधा करे।

 जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा दिनांक 27 जुलाई 2025 को प्रातः 6:30 बजे से स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा कार्य से संबद्ध कार्मिक तथा पुलिस कार्मिक परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी करना सुनिश्चित करे। दिनांक 27-07-2025 को प्रातः 06.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक कलैक्ट्रेट मथुरा स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) मथुरा के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। प्राप्त समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण कराएंगे। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0565-2471128 है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, पी0डी0 डीआरडीए अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).