रिपोर्ट : LegendNews
पति से अलग हुईं जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर, इंस्टाग्राम के जरिए दी जानकारी
बॉलीवुड में बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, टुकुर टुकुर, गेंदा फूल जैसे गानों से अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने शादी के चार साल बाद अपने पति गौतम हाथीरमानी संग अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस, परिवार और दोस्तों को दी है। कनिका ने लिखा कि उन्होंने और उनके पति ने अलग होने का फैसला लिया है।
कनिका कपूर ने लिया पति से अलग होने का फैसला
कनिका कपूर ने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा- प्यारे परिवार वालो और दोस्तो, बहुत सोचने-समझने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला लिया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।
कनिका कपूर ने मांगी प्राइवेसी
कनिका ने अपने इस पोस्ट में प्राइवेसी की गुजारिश भी की है। उन्होंने लिखा- मेरी आप सभी से गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। हमारे प्रति प्यार और समझदारी बनाए रखें।
साल 2022 में गौतम और कनिका की हुई थी शादी
कनिका और गौतम ने साल 2022 में धूमधाम से शादी रचाई थी। ये कनिका कपूर की दूसरी शादी थी। गौतम हाथीरमानी एक NRI बिजनेसमैन हैं। गौतम से पहले कनिका ने साल 1998 में NRI डॉक्टर राज चंदोक से शादी रचाई थी। कनिका और डॉक्टर चंदोक ने साल 2012 में एक दूसरे से तलाक लिया था।
कनिका को पहली शादी से हैं तीन बच्चे
कनिका के पहली शादी से 3 बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और 1 बेटा है। कनिका की पहली शादी कम उम्र में हुई थी। 25 की उम्र में वो 3 बच्चों की मां बन चुकी थीं। कनिका ने अपने तीनों बच्चों को अकेले पाला-पोसा है।
पत्नी से अलग होने को लेकर परेशान हैं गौतम
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कनिका ने पति गौतम पत्नी से अलग होने के फैसले की वजह से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपने दोस्तों को बताया है कि वो टूट गए हैं। बता दें, कनिका ने पति से अलग होने का कारण अभी पब्लिक नहीं किया है।
दूसरी शादी को लेकर क्या बोली थीं कनिका कपूर?
कनिका और गौतम ने लंदन में शादी रचाई थी। कनिका ने एक इंटरव्यू में पहले पति से अलग होने के बाद और गौतम से शादी करने और दूसरे प्यार को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था, मैं 10 साल से अकेली थी। अब मुझे खुशी है कि मेरी शादी हो गई है। एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं लोगों से घिरी रहती हूं और भीड़ के सामने परफॉर्म करती हूं, लेकिन काम के बाद मैं अकेला महसूस करती थी।
-Legend News

Recent Comments