वृन्दावन। वाराहघाट/परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीब्रजधाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुंबई के द्वारा श्रीब्रज धाम आश्रम का 13 वां मंगलमय त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् व पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट का उनकी लेखनी के द्वारा धर्म, अध्यात्म व संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मान किया गया।यह सम्मान उन्हें आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी माला  आदि भेंट करके किया।

ब्रज धाम आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानन्द महाराज ने कहा कि प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् व पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य विभूति हैं।उन्होंने अपनी उत्कृष्ट लेखनी के द्वारा जो भारतीय वैदिक सनातन धर्म, अध्यात्म व संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया है, वो अद्भुत और अकल्पनीय है।हमारा ट्रस्ट उनका सम्मान करके स्वयं गर्व की अनुभूति कर रहा है।हम ईश्वर से उनके उज्ज्वल व दीर्घ जीवन को मंगल कामना करते हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरि महाराज, पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, आचार्य बद्रीश महाराज, सौरभ गौड़, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, स्वामी यदुनंदनाचार्य महाराज, एडवोकेट कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह, भागवताचार्य श्रीराम मुद्गल, डॉ. राधाकांत शर्मा, दिनेश दास शास्त्री, स्वामी वेदानंद गिरि महाराज, स्वामी दीप्तानंद महाराज, आश्रम के प्रबन्धक निरंजन, स्वामी धर्मनंदन महाराज आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).