अफगानिस्तान के तालिबान शासन में रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा है कि वह पाकिस्तान से 10 साल तक लड़ने को तैयार हैं। मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामाबाद का कोई भी हमला बिना जवाब के नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि काबुल को निशाना बनाया जाता है तालिबान पलटवार करेगा और इस्लामाबाद में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने अफगान मीडिया ब्रॉडकास्टर टोलो न्यूज़ के साथ इंटरव्यू में यह बात कही है। इंटरव्यू को आज रात में प्रसारित किया जाना है। 
तालिबान रक्षा मंत्री ने दावा किया कि अफगान सेना ने पाकिस्तान को पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन अगर संघर्ष जारी रहा तो वह लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। मुल्ला याकूब ने TTP को आतंकवादी संगठन घोषित करने की पाकिस्तान की मांग को भी खारिज कर दिया और इस मांग का अवास्तविक बताया। 
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तनाव
यह इंटरव्यू ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर तनाव जारी है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना के साथ झड़पों में बढोतरी हुई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान में हवाई हमलों के जवाब में अफगान सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किए हैं।
तालिबान के हमले में पाकिस्तान को नुकसान
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने कहा कि इन हमलों में पाकिस्तानी सेना की चौकियों और ठिकानों को निशाना बनाया, जो 28 जगहों पर केंद्रित थे।
उन्होंने कहा कि अफगान बलों ने दुश्मन की 14 चौकियों और 3 ठिकानों पर कब्जा कर लिया और उन्हें नष्ट कर दिया।
अफगान बलों के हमलों में पाकिस्तानी सेना के 109 सैनिक मारे गए, जबकि 148 घायल हो गए। ऑपरेशन में अफगान बलों के तीन सदस्य और सात आम नागरिक शहीद हो गए, जबकि 22 घायल हो गए। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).