बीते दिनों रैपर बादशाह ने एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही बादशाह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं, क्योंकि नेटिजंस उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि, अब रैपर ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है और कहा कि किसी महिला के लिए इससे सुंदर तारीफ नहीं हो सकती है। आइए जानते हैं उन्होंंने क्या सफाई दी है। 
बादशाह ने क्या सफाई दी? 
सिंगर दुआ लीपा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद से नेटिजंस बादशाह पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और उनकी सोच घिनौनी बता रहे हैं। अब उन्होंने इस मामले पर एक और ट्वीट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है एक महिला, जिसकी आप वाकई प्रशंसा करना चाहते हैं, उसकी तारीफ में आप उनके लिए ये कामना कर सकते हैं कि वो आपके बच्चे की मां बनें। इससे सुंदर तारीफ किसी भी औरत के लिए और क्या होगी। मेरी सोच नहीं, तुम्हारी असली सोच सामने आई है।’ 
क्या है पूरा मामला?
बीते शुक्रवार यानी कि 6 जून को रैपर बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा के बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए दुआ लीपा लिखा था। इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि क्या आप पॉप सिंगर के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इसके जवाब  में बादशाह ने कहा कि वो सिंगर के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं। इस टिप्पणी के आते ही नेटिजंस ने बादशाह की सोच को बहुत गिरी हुए बताते हुए कमेंट बॉक्स में उनकी खूब आलोचना की। 
एक नजर बादशाह और दुआ लीपा के करियर पर
रैपर बादशाह सिंगिंग की दुनिया का चर्चित नाम हैं। उन्हें ‘मर्सी’, ‘अक्कड़ बक्कड़’, ‘गर्मी’ और ‘सनक’ जैसे गानों के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा लीपा की बात करें तो वह एक एल्बानियाई गायिका हैं जो ‘लेविटेटिंग’, ‘हुडिनी’ और ‘ट्रेनिंग सीजन’ जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं। वह पिछले साल नवंबर में भारत आई थीं, जिस दौरान उन्होंने अपने रेडिकल ऑप्टिमिज्म टूर के तहत मुंबई में परफॉर्म किया था। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).