आज अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपना 29 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर निर्देशक बुची बाबू सना ने फिल्म 'पेड्डी' की खास क्लिप के साथ उनके किरदार के बारे में भी जानकारी साझा की। वहीं जान्हवी को एक्टर रामचरण ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 
फिल्म 'पेड्डी' में जान्हवी के किरदार का जिक्र 
जाह्नवी कपूर के फैंस को उनकी फिल्म 'पेड्डी' का काफी इंतजार है। अब उनके बर्थ डे पर फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने 'पेड्डी' की शूटिंग के अनुभव को शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जान्हवी के साथ उन्हें काम करना बेहद पसंद आया। फिल्म नें उनका किरदर ‘अचियम्मा’ एक मजबूत रोल है जो फैंस को काफी पसंद आएगा। 
को- स्टार रामचरण ने दी बधाई
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेड्डी' में उनके अपोजिट साउथ स्टार रामचरण हैं। इस खास मौके पर उन्होंने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया फिल्म 'पेड्डी' के दौरान हुए जान्हवी के कुछ खास पलों की रील शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा ‘हैप्पी बर्थ डे,अचियम्मा’ तुम्हारी काम के प्रति लगन देख कर बहुत अच्छा महसूस हुआ। तुम्हारा यह साल अच्छा गुजरे।' 
कब आ रही है 'पेड्डी' 
रामचरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में  शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।  -Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).