देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव आज हो रहे हैं। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि बाकी 11 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। वोटों की गिनती सोमवार शाम 5 बजे की जाएगी।
इन सीटों पर चुनाव इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि अप्रैल में इन राज्यों से चुने गए 37 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ये सीटें हरियाणा, हिमाचल, महाराष्ट्र, ओडिसा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना से खाली हो रही हैं। 
अब जिन 11 सीटों पर मतदान होना है, उनमें पांच सीटें बिहार, चार ओडिशा और दो हरियाणा की हैं। इन राज्यों में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 
अब तक निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवारों में भाजपा के सात, कांग्रेस के पांच, तृणमूल कांग्रेस के चार और डीएमके के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा शिवसेना, आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल के एक-एक उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्विरोध जीत दर्ज करने वाले प्रमुख नेताओं में शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघव आदि शामिल हैं।
वहीं इस चुनाव में नीतीश कुमारभी प्रमुख राजनीतिक चेहरा बने हुए हैं, क्योंकि बिहार में सीटों को लेकर एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).