रिपोर्ट : LegendNews
ख्वाजा आसिफ को राजनाथ सिंह का जवाब: भगवान ही जाने इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंट जाएगा
ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने बावजूद 'आतंक का गढ़' पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा। भारतीय सैन्य एक्शन से डरे हुए पाकिस्तानी हुक्मरान समय-समय पर बेतुके बयान से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसी ही टिप्पणी पड़ोसी मुल्क के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में की। जिसका जवाब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी है।
उन्होंने दो टूक शब्दों को कहा कि अगर वे बंगाल पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेंगे, तो भगवान ही जाने कि इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंट जाएगा।
राजनाथ सिंह का करारा जवाब
राजनाथ सिंह ने ये पलटवार उस समय किया जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़बोलेपन में कोलकाता पर हमले की धमकी दे डाली। ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर पड़ोसी देश ने कोई 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' करने की कोशिश की, तो उनका देश भारत के पूर्वी महानगर कोलकाता पर हमला करेगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस कमेंट पर राजनाथ सिंह ने करारा जवाब दिया है।
कोलकाता पर नजर डाली तो टुकड़े-टुकड़े होगा पाकिस्तान
भारतीय रक्षा मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान इस बार बंगाल पर नजर डालने की हिमाकत करता है तो इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, यह केवल भगवान ही जानते हैं। राजनाथ सिंह बंगाल के बैरकपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रोड शो करते हुए उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष की धमकी पर कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्हें 55 साल पहले हुई घटना की याद दिलाई।
ऑपरेशन सिंदूर का भी किया जिक्र
रक्षा मंत्री ने अपने हालिया भाषणों में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया, जो पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है और भारत सतर्क है। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का हवाला देते हुए कहा कि भारत का पड़ोसी देश किसी भी समय गलत कदम उठा सकता है। ऐसे में भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी। यह बयान भारत की बदलती सुरक्षा नीति और मजबूत सैन्य रुख को दर्शाता है।
राजनाथ सिंह की ख्वाजा आसिफ को खरी-खरी
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से ऐसी भड़काऊ बयानबाजी से बचने को कहा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत के एक्शन से पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था।
अब अगर पाकिस्तान ने ये गुस्ताखी की तो उसे और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध दोनों देशों के बीच एक बड़ा सैन्य संघर्ष था, जिसके परिणाम स्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
-Legend News

Recent Comments