मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी, मथुरा के एम.फार्मा (फार्माकोलॉजी) छात्र आदित्य सिंह सहरावत ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कुशाग्रबुद्धि से प्रतिष्ठित एमपीआरडब्ल्यू रिसर्च कम्पनी में उच्च पैकेज पर सेवा का अवसर हासिल किया है। कम्पनी से मिले ऑफर से न केवल छात्र बल्कि उसके माता-पिता भी खुश हैं।

राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के निदेशक डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने बताया कि आदित्य सिंह सहरावत ने हाल ही में हुई प्लेसमेंट प्रक्रिया में अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और अकादमिक उत्कृष्टता से शानदार सफलता हासिल की है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि आदित्य सिंह की यह सफलता संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षण प्रणाली और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की सबसे बड़ी पहचान है। आदित्य ने अपने ज्ञान और कौशल से यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

डॉ. चोपड़ा ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए आधुनिक उपकरण और प्रयोगशालाएं मौजूद हैं, जिनमें फार्माकोलॉजी, फॉर्मास्युटिकल केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र के अध्ययन शामिल हैं। यहां अनुसंधान करते समय छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक अनुभव के साथ-साथ नैतिक जिम्मेदारियों की भी ट्रेनिंग दी जाती है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी है।

उन्होंने कहा कि सीसीएसईए स्वीकृत एनिमल हाउस हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम वैज्ञानिक अनुसंधान में गुणवत्ता और नैतिकता दोनों का पालन करते हैं। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी नियमित रूप से नए शोध प्रोजेक्ट्स, अध्ययन और फार्माकोलॉजिकल परीक्षणों में भागीदारी करती है। इन्हीं सुविधाओं के कारण ही यहां के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयनित होकर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं।

आदित्य सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान को देते हुए कहा कि राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी लगातार छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और करियर के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में पशुओं पर किए जाने वाले प्रयोगों के नियंत्रण और पर्यवेक्षण के उद्देश्य से गठित समिति से अनुमोदित एनिमल हाउस है, जोकि फार्माकोलॉजी और अन्य संबंधित अनुसंधानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि सभी शोध गतिविधियां नैतिक और वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप हों।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने छात्र आदित्य सिंह सहरावत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी यह सुनिश्चित करती है कि छात्र-छात्राओं को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान बल्कि व्यावहारिक और अनुसंधान आधारित कौशल भी प्राप्त हो, जिससे वे भविष्य में फार्मास्युटिकल उद्योग और अनुसंधान जगत में उत्कृष्ट योगदान दे सकें।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).