रिपोर्ट : LegendNews
राजस्थान: जयपुर के नाहरगढ़ पार्क में टाइगर के हमले से महिला मजदूर की मौत
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह टाइगर के हमले से एक महिला मज़दूर की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग और ज़िला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल अधिक जानकारी के लिए अधिकारियों से संपर्क संपर्क नहीं हो सका है.
बायोलॉजिकल पार्क के एक कर्मचारी ने पहचान सार्वजनिक नहीं करने के शर्त पर घटना की पुष्टि कर दी है.
उन्होंने बताया है कि महिला कर्मचारी हमेशा की तरह टाइगर के एनक्लोजर में घास काट रही थी. एक अन्य कर्मचारी को यह मालूम नहीं था और उसने टाइगर के बाड़े के गेट खोल दिए, टाइगर ने बाहर निकल कर महिला पर अटैक कर दिया जिससे महिला मज़दूर की मौके पर ही मौत हो गई है.
उन्होंने आगे कहा है, यहां वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं. महिला का शव भी मौके पर ही मौजूद है.
-Legend News

Recent Comments