रिपोर्ट : LegendNews
राहुल गांधी को किताब का जवाब किताब से, आज निशिकांत दुबे लेकर पहुंचे कई किताबें
संसद में हुआ किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी के नरवने वाली किताब के जवाब में आज निशिकांत दुबे कांग्रेस पर हमलावर रहे। संसद में वो कई किताबें लेकर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संसद में लोग बिना छपी हुई किताब ले आते हैं। उसके आधार पर बोलते हैं। मैं तो वो किताबें लेकर आया हूं, जो छप चुकी हैं। इनमें से कई कांग्रेस सरकार ने प्रतिबंध कर दीं। हालांकि सभापति उनको बोलने के लिए मना करते रहे, लेकिन दुबे नहीं बैठे। इसके बाद संसद में हंगामा मच गया। फिर संसदीय कार्यवाही को रोक दिया गया।
-Legend News

Recent Comments