राहुल गांधी की ओर से लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम फुस हो गया.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, राहुल गांधी ने दो दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने एक ‘हाइड्रोजन बम’ गिराया है. वह तो फुस हो गया. जो व्यक्ति खुद झूठा है और गलत तथ्य पेश करता है, वह एक नया स्टार्टअप चला रहा है. जिसका प्रमुख काम झूठा नैरेटिव बनाना और झूठ फैलाना है.
उन्होंने कहा, वो (राहुल) सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं और अब दिवालियेपन की कगार पर हैं. राहुल गांधी मानसिक रूप से दिवालिया हैं. ऐसे व्यक्ति को समझ ही नहीं है कि वह क्या बोल रहा है. वह चुनाव आयोग से समय लेते हैं लेकिन पहुंचते नहीं, कोई तथ्य भी नहीं देते. वह सिर्फ नाटक कर रहे हैं.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, राहुल गांधी आरोप लगाते हैं और भाग जाते हैं. यही उनका राजनीतिक चरित्र बन गया है. यह किसी नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता.''
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले पत्रकारों के सामने एक प्रजेंटेशन देकर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने हरियाणा के चुनावों में धांधली की थी.
राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग ने कहा था कि अगर ऐसा था तो उन्हें डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के लिए शिकायत दर्ज करवानी चाहिए थी.
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे दावे कर रहे हैं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस के दावों को खारिज किया है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).