लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा, अब सरकार एक बात समझ आ गई है कि यह देश अभिव्यक्त करने से नहीं रुकेगा... भारत में बहुत से लोग कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत में बहुत से लोग इस कायर फ़ोर्स के डर से कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। 3000 साल पुराने भारत को समझने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जंतर-मंतर पर जो हो रहा था, वह यह है कि छात्र अपनी बात रखना चाहते हैं। वे तकलीफ में हैं और अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन सरकार कहती है - नहीं। हम जंतर-मंतर पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। आप अपनी बात नहीं रख सकते। 
कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कहा, हमारा काम बहुत सिंपल है। हम इनको पागल कर देंगे। आजकल पीएम मोदी रात में सोते नहीं हैं। इसके कई कारण हैं। अमित शाह को चाणक्य और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए। वे भाग गए और 20 दिन तक संसद में नहीं आ पाए। अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको अभिव्यक्ति करने से नहीं रोकेगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).