तय समय समाप्‍त होने पर पुणे पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान के एक मेगा-कॉन्सर्ट को रोक दिया। घटना रविवार देर रात की है। यह शो राजबहादुर मिल्स के पास एक विशाल ओपन-एयर स्थल पर आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों फैंस रहमान के टॉप ट्यून्स पर झूमने आए थे।
रात 10 बजे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आयोजकों को शो को तुरंत रोकने का आदेश दिया क्योंकि यह अनुमेय समय सीमा से अधिक था।
रहमान अपना सुपरहिट गाना चल छैया, छैंया गा रहे थे, इस दौरान एक पुलिस वाला सीधे उनके पास गया और घड़ी की ओर इशारा करते हुए शो को खत्म करने के लिए बोला लेकिन म्यूजिशियन ने इस निर्देश को नजरअंदाज कर कॉन्सर्ट जारी रखा। नाराज अधिकारी तुरंत आयोजक के पास गया और चेतावनी दी कि अगर वो शो खत्म नहीं करते हैं, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
पुलिस के सख्‍ती के बाद रहमान मंच से हट गए और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए चुपचाप चल दिए। भीड़ अपनी नाराजगी जताती रही, लेकिन म्यूजिक कॉन्सर्ट समाप्त हो चुका था।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).