रिपोर्ट : LegendNews
राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर लगाया बदले की भावना से काम करने का आरोप
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है.
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अब बदले की राजनीति को ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट तक पहुंचा दिया है.''
उन्होंने लिखा, ''मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है. इसके बावजूद ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट में मेरे नाम के सामने ‘शिफ़्टेड’ लिखा गया है.''
''सौभाग्य से ये अभी ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट हैं. अंतिम वोटर लिस्ट नहीं.''
दावे और आपत्तियों' की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जाता है और यह प्रक्रिया अभी जारी है. अंतिम वोटर लिस्ट अक्टूबर 2026 में प्रकाशित होंगीं. मैं एसआईआर के दिशा-निर्देशों के तहत उपायों का लाभ उठाने की प्रक्रिया में हूं.
यह महज किसी कर्मचारी की गलती नहीं लगती. यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई का साफ मामला है.
एसआईआर प्रदेश सरकार नहीं, चुनाव आयोग कराता है: आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी ने वोटर लिस्ट में अपने नाम को लेकर राघव चड्ढा के आरोपों का जवाब दिया है.
राघव चड्ढा ने कहा था कि ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट में उनके नाम के सामने ‘शिफ़्टेड’ लिखा गया है.
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अब बदले की राजनीति को ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट तक पहुंचा दिया है.''
उन्होंने लिखा, ''मैं पंजाब से राज्यसभा का मौजूदा सांसद हूं और मेरा वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में रजिस्टर्ड है. इसके बावजूद ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट में मेरे नाम के सामने ‘शिफ़्टेड’ लिखा गया है.''
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा, ''राघव चड्ढा को एक राष्ट्रीय दैनिक अंग्रेज़ी अख़बार ने दिल्ली में अपना वोटर रजिस्ट्रेशन पिछली तारीख से कराने की कोशिश करते हुए पकड़ा है. अब वह इसका पूरा दोष आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर डालने की कोशिश कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा, ''एसआईआर चुनाव आयोग कराता है, राज्य सरकार नहीं. इसलिए वोटर लिस्ट में किसका नाम शामिल होगा या किसका नाम हटाया जाएगा, इसमें पंजाब सरकार की कोई भूमिका नहीं है.''
''यह सार्वजनिक रिकॉर्ड में है कि राघव चड्ढा पंजाब में नहीं, बल्कि दिल्ली में रह रहे हैं. अगर वह अब पंजाब में नहीं रहते हैं, तो अपना वोटर रजिस्ट्रेशन बनाए रखना या उसे दूसरी जगह शिफ़्ट कराना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी. अब वह किसी मतदाता का नाम हटाए जाने के लिए आम आदमी पार्टी या पंजाब सरकार को दोष नहीं दे सकते.''
''साथ ही, आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग के सूत्रों से जानकारी मिली है कि राघव चड्ढा पिछली तारीख से प्रक्रिया अपनाकर दिल्ली के राजिंदर नगर में अपना वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश कर रहे हैं.''
-Legend News

Recent Comments