भारत और नेपाल के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया है। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने दोनों देशों के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि रवि लामिछाने से मुलाकात का अवसर पाकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ मिलकर साझा समृद्धि और विकास के लिए काम करने की उनकी आकांक्षा का वह स्वागत करते हैं और इस सोच से पूरी तरह सहमत हैं। 
प्रधानमंत्री ने अपनी 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति का जिक्र करते हुए कहा कि नेपाल भारत का एक प्राथमिकता वाला साझेदार है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के विशेष, बहुआयामी और ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भारत और नेपाल के बीच सहयोग केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत नेपाल के साथ घनिष्ठ सहयोग आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक व्यापक तथा मजबूत बना सकता है। 
लामिछाने ने कई दिग्गज नेताओं से की मुलाकात
इससे पहले मंगलवार को लामिछाने ने बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। लामिछाने ने एक्स पोस्ट पर इन मुलाकातों को बेहद अहम और उपयोगी करार दिया था। मुलाकात में नेपाल-भारत संबंध, आपसी हित, लोकतांत्रिक अभ्यास, सुरक्षा सहयोग तथा दोनों देशों के राजनीतिक दलों के बीच संवाद और सहयोग के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ था। लामिछाने सहित उनकी टीम 5 जून को स्वदेश लौट जाएगी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).