बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने हाल ही में पेरिस में बैस्टिल डे सेलिब्रेशन में शिरकत की. इस दौरान की कुछ तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. साथ ही एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.

हाल ही में एक्टर पेरिस में बैस्टिल डे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. इस खास सेलिब्रेशन को 14 जुलाई 2023 को पेरिस में होस्ट किया गया था. इतना ही नहीं आर माधवन के लिए ये इवेंट बेहद खास रहा. दरअसल फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक डिनर भी होस्ट किया था.

ये डिनर खासतौर पर पीएम मोदी के लिए रखा गया था. लेकिन इस डिनर पर आर माधवन को भी इंवाइट किया गया. एक्टर ने खुद इस मौके की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है. इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार शाम को याद करते हुए एक दिल छूने वाला पोस्ट भी लिया है. जिसके जरिए उन्होंने पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की तारीफ की है.

आर माधवन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह पीएम मोदी का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों डिनर टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में सभी सेल्फी क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 14 जुलाई 2023 को पेरिस में बैस्टिल दिवस समारोह के दौरान भारत-फ्रांस संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों के लिए अच्छा करने का जुनून और समर्पण स्पष्ट और तीव्र था.

आर माधवन के पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बर्ताव भी तारीफ के लायक रहा.
- Legend News   

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).