रिपोर्ट : LegendNews
'धुरंधर' से आर. माधवन का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख अजीत डोभाल से हो रही तुलना
मुंबई। बॉलीवुड से अगली बड़ी रिलीज रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर' आ रही है. मेकर्स कुछ दिनों में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं. ट्रेलर लॉन्च से पहले, मेकर्स ने फिल्म से आर माधवन का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज किया है. इससे पहले मेकर्स ने अर्जुन रामपाल का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था, जो इस आगामी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
कल 8 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन रामपाल के किरदार का पहला लुक जारी किया था, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की उत्साह बढ़ गई हैं. वहीं अब, आज, 9 नवंबर तो मेकर्स ने आर. माधवन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. इस नए लुक के लिए माधवन ने खुद में काफी बदलाव किया है. पोस्टर में आर. माधवन को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल सा लग रहा है.
पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'कर्म का सारथी.' पोस्टर में उन्हें एक ग्रे सूट, चश्मा और गंभीर भाव में दिखाया गया है. इस लुक में एक्टर का आगे का बाल गायब है., जिसकी वजह से माधवन लगभग पहचान में नहीं आ रहे हैं. पोस्टर रिलीज होते ही, रणवीर सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया दी. लुक से प्रभावित होकर, उन्होंने माधवन की हौसलाअफजाई की और एक फायर इमोजी के साथ लिखा, 'मैडी सुप्रीमेसी.'
- Legend News

Recent Comments