रिपोर्ट : LegendNews
श्रीलंका के खिलाफ चुने गए सरफराज को लेकर आर अश्विन ने की स्पष्टता की मांग
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में खान को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट से स्पष्टता की मांग की है.
सरफराज़ को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज़ शनिवार से शुरू हो रही है.
28 साल के सरफराज़ ने नवंबर 2024 के बाद से भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. जब अश्विन से प्लेइंग XI में ध्रुव जुरेल और सरफराज़ खान में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, मैं जुरेल के साथ शुरुआत करूंगा.
अपने यूट्यूब चैनल ‘अश की बात’ पर अश्विन ने सरफराज़ की भूमिका को लेकर कहा, आपको उन्हें बताना होगा कि वह उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में टीम के लिए क्या भूमिका निभा सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा, इस तरह सरफ़राज़ बाकी चीज़ों में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे. वह अच्छी स्पिन खेलने पर ध्यान दे सकते हैं और सब-कॉन्टिनेंटल कंडिशन्स के किंग बन सकते हैं. वह अपना करियर बना सकते हैं. अगर आपको लगता है कि वह कुछ खास कंडिशन्स में अच्छा नहीं खेल सकते तो उन्हें यह बात बताएं.
सरफराज ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट डेब्यू किया था. अपने डेब्यू के बाद उन्होंने शानदार शुरुआत की और पहली तीन पारियों में लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे.
-Legend news

Recent Comments