पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हैं.
अधिकारियों के मुताबिक ये पुलिस वाले एक केस में कुछ निहंग सिखों की गिरफ़्तारी करने पहुंचे थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कपूरथला के एसपी तेजबीर सिंह हंडल ने कहा कि जब पुलिस वाले पर गोली चलायी गई तो वह सड़क पर खड़े थे.
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
निहंग सिखों को मूल रूप से अकाली निहंग के नाम से जाना जाता है. ये 10वें सिख गुरू गोबिंद सिंह के 'खालसा पंथ' से जुड़े होते हैं.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).