जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ओबेरॉय पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। घटना उस समय हुई जब वह रोज़ की तरह गुरुद्वारा जाने के लिए घर से निकले थे। फायरिंग में उन्हें कम से कम तीन गोलियां लगीं।
हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। गोली लगने से ओबेरॉय घायल हो गए। उन्हें तत्काल फोर्टिस अस्पताल, जालंधर में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही AAP जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर थियारा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि लकी ओबेरॉय का रोज़ाना गुरुद्वारा जाना तय दिनचर्या का हिस्सा था और आशंका है कि हमलावरों को उनके रूटीन की पूरी जानकारी थी। 
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).