पंजाब में एक बार फिर आतंकी घुसपैठ की घटना सामने आई है। पंजाब के पठानकोट में 7 आतंकी नजर आए है। इसके बाद भारतीय सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह घटना पठानकोट के फंगतोली गांव की बताई जा रही है। आतंकियों के नजर आने के बाद गांव में दहशत को माहौल बना हुआ है। पूरे गांव को सेना और पुलिस ने घेर लिया है। 
आसपास के गांवों में तलाशी अभियान
पंजाब के पठानकोट के फंगतोली गांव में मंगलवार देर रात 7 आतंकी देखे गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां ​​बुधवार को भी आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चला रही हैं। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
घर में घुसकर महिला से मांगा पानी
फागटोली गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि जंगल की ओर से कुछ लोग उसके घर में घुस आए और पानी मांगा और उस व्यक्ति ने महिला से पूछा कि क्या वह घर में अकेली रहती है। महिला ने उन्हें पानी दिया, जिसके बाद वे फिर से जंगल में प्रवेश कर गये। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।
डीएसपी समीर सिंह मान ने इसके बारे में जानकारी देेते हुए कहा कि कल शाम करीब 7 बजे 7 संदिग्धों को देखे जाने की खबर मिली थी। जिसके आधार पर हम सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जिले में किसी भी तरह की कोई घटना न हो इसके लिए बिना किसी हिचकिचाहट के लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सर्च ऑपरेशन जारी
पूरे गांव को सेना और पुलिस ने घेर लिया है, जिससे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों के नजर आने के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग चिंतित और सतर्क हैं। सेना और पुलिस के जवान गांव में तैनात हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार हैं। सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
2016 में एयरबेस पर हुआ था आतंकी हमला
पठानकोट एक संवेदनशील क्षेत्र है और पहले भी आतंकी हमलों का सामना कर चुका है। 2016 में पठानकोट एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। पठानकोट की भौगोलिक स्थिति इसे आतंकियों के लिए एक संभावित लक्ष्य बनाती है इसलिए सीमा पर हमेशा सतर्कता बरती जाती है।
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया
सरकार और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).