रिपोर्ट : LegendNews
पैगंबर मुहम्मद विवाद: निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह फिर गिरफ्तार
निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विवादित टिप्पणी के बाद उनका जोरदार विरोध हो रहा था। इससे पहले टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया थ। इसके बाद देर शाम उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत के बाद से ही हैदराबाद में बवाल मच गया। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह जगह रातभर प्रदर्शन किया। इस बीच राजा सिंह के वकील को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। तब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी लेकिन गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर मंगलवार रात को भीड़ ने 'गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा' के नारे लगाए।
निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।
क्या है मामला?
हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी के शो के बाद विधायक सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भारी विरोध के बाद भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। सिंह ने मंगलवार को वीडियो जारी कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उन्होंने इसे मजाक करार दिया था लेकिन बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे आए थे। सिंह ने एक वीडियो जारी करके मुनव्वर फारुकी पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था।
-Compiled by Legend News
Recent Comments