मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज से पहले 'कार्तिकेय 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है। दरअसल निर्माता ने 'आदिपुरुष' की 10 हजार टिकट खरीदी हैं और श्रीराम के नाम पर दान करने का फैसला लिया है। बता दें 'आदिपुरुष' महाकाव्य रामायण से प्रेरित है, जहां एक बार फिर वीएफएक्स के साथ इस कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है 'तान्हाजी' फेम ओम राउत ने। 
'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने ऐलान किया कि वह प्रभास की 'आदिपुरुष' की 10000 टिकट दान करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी किया। वह लिखते हैं, ''आदिपुरुष' को सेलिब्रेट करने का मौका है। श्रीराम के प्रति मेरी भक्ति और आस्था के चलते मैंने तय किया है कि मैं 'आदिपुरुष' की दस हजार टिकटें खरीदूंगा और तेलंगाना के सरकारी स्कूल, अनाथालय व वृद्धाश्रम दान करूंगा। 
प्रभास ने किया 'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर का शुक्रिया 
अभिषेक अग्रवाल के इस कदम पर प्रभास का रिएक्शन भी सामने आया। उन्होंने लिखा, 'सर ये वाकई सराहनीय कदम है।' वहीं तमाम फैंस ने भी अभिषेक अग्रवाल का सपोर्ट किया। मालूम हो, 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने ऐलान किया है कि वह हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट खाली रखेंगे। 
'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों
'आदिपुरुष' का 500 करोड़ रुपये का बजट है। ये 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। मेकर्स को सेटलाइट्स, डिजिटल राइट्स और ब्रैंड वेल्यू के चलते ये मुनाफा बताया जा रहा है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).