हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खालिस्तानियों ने एक बार फिर नापाक हरकत दोहराई है। बुधवार को धर्मशाला के एक सरकारी दफ्तर की दीवार पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे हुए मिले जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीवार को पेंट कराया और मामले की जांच में जुट गई है। देश के अलग-अलग इलाकों में खालिस्तानी ऐसी घटनाओं को बार-बार अंजाम दे रहे हैं। 
दिल्ली में लिखे गए थे खालिस्तानी नारे
देश की राजधानी दिल्ली में कश्मीरी गेट फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की थी और स्प्रे पेंट से नारों को मिटा दिया था। आरोपियों ने उत्तरी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली और कुछ अन्य इलाकों को जोड़ने वाला कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' और 'खालिस्तान जिंदाबाद SFJ' जैसे नारे लिखे थे। पुलिस इस मामले में पूरी गहनता से जांच कर रही है।
वीडियो जारी कर खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को दी थी धमकी
बता दें कि बीते दिनों कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी पन्नू का धमकी भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने पीएम मोदी को धमकी देते हुए भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। पन्नू वीडियो में कह रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात में 5 अक्टूबर को विश्व क्रिकेट कप नहीं होगा, यह विश्व आतंक कप की शुरुआत होगी। इसके बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).