कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् विषय भारत की आत्मा का हिस्सा है। इस गीत ने गुलामी में सोए हुए लोगों को जगाया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् 150 सालों से भारत की आत्मा में बस चुका है। ऐसे में आज इस बहस की क्या आवश्यकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि हमारा यहां मकसद क्या है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता से हमारा दिया गया दायित्व क्या है।
बंगाल चुनाव की वजह से हो रही चर्चा
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इसे किस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सदन में हम अपने राष्ट्रगीत पर भी बहस करेंगे। प्रियंका ने सवाल उठाया है कि आखिर इस बहस की जरूरत क्या है। हम यह बहस आज यहां दो वजह से कर रहे हैं। पहला बंगाल का चुनाव आ रहा है, इस वजह से इसका चुनाव हो रहा है। 
दूसरी वजह इनकी पुराना मकसद है, जिन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी उन पर दोष थोपना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि आपका मकसद उसी अतीत में मंडराने से जो बीत चुका है। प्रियंका ने कहा कि सच्चाई यह है कि पीएम मोदी वह प्रधानमंत्री नहीं है, अब उनका आत्मविश्वास घटने लगा है। उनकी नीतियां देश को कमजोर करने लगी हैं। सत्ता पक्ष के साथी भी इससे मन ही मन सहमत हैं। 
वंदे मातरम् पर बहस नहीं हो सकती
प्रियंका गांधी ने कहा कि इनके भी अपने लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि सत्ता को केंद्रित करने से देश का नुकसान हो रहा है। ये लोग सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना है। वंदे मातरम् कण-कण में जीवित है। इस पर बहस नहीं हो सकती है। लेकिन आपने बहस मांगी है, चलिए इस पर बहस करते हैं। पीएम मोदी ने चर्चा को शुरू किया।
इस पर कहने में कोई झिझक नहीं है कि वह भाषण अच्छा देते हैं। सिर्फ एक कमजोरी हैं वह तथ्यों के मामले में कमजोर हैं। इसमें भी एक कला होती है। इसमें भी एक कला होती है कि जनता के सामने किस तरह रखा जाए। मैं जनता की प्रतिनिधि हूं कलाकार नहीं हूं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).