पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्ध विराम की पोल उस वक्त खुल गई, जब इजरायल ने लेबनान पर भीषण बमबारी की और ईरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। अब 'दलाल' बने पाकिस्तान का पूरी दुनिया में मजाक उड़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान की चुटकी ली है। साथ ही भारत की कूटनीति की तारीफ की है।
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर युद्ध विराम के बाद भी इजरायल के लेबनान पर हमले और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने पर पाकिस्तान की चुटकी ली। उन्होंने लिखा- पाकिस्तान की मध्यस्थता करने की क्षमता उतनी ही है, जितनी कि वहां पर मौजूद आतंकी शिविरों को समाप्त करने की क्षमता है। 
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर प्रियंका चतुर्वेदी की चुटकी
यहीं नहीं पूर्व राज्यसभा सांसद ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी चुटकी लेते हुए कहा, पाकिस्तान की जीरो अर्थव्यवस्था की तरह ही उसकी मध्यस्थता कराने की क्षमता जीरो है। 
भारत की कूटनीति पर सवाल उठाने वालों को प्रिंयका का जवाब
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी एक दिन पुरानी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया था, जो ईरान-अमेरिका युद्ध में भारत की भूमिका न होने पर नई दिल्ली की कूटनीति पर सवाल उठा रहे थे। प्रियंका ने कहा, आलोचना समझ में नहीं आती क्योंकि यह युद्ध हमारा नहीं था। उन्होंने कहा, यह मौका पाकिस्तान के लिए उस दलाल की तरह है जो पैसे लेकर संकट का समाधान करने का दावा करता है। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर की पाकिस्तान के 'दलाल' वाले कमेंट की तारीफ भी की।
प्रियंका ने इसी पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, उन सभी लोगों के लिए जो पाकिस्तान की मध्यस्थता की तारीफ कर रहे थे और इसे कूटनीतिक सफलता बता रहे थे। उम्मीद है आपके चेहरे पर लगा केक स्वादिष्ट होगा। 
ईरान ने फिर होर्मुज किया बंद
बता दें लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तहत होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर हिज्बुल्लाह ने भी चेतावनी दी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो "समझौता टूट सकता है।" संगठन का कहना है कि अगर इजरायल ने हमले जारी रखे, तो जवाब दिया जाएगा।
ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार कई शिपिंग सोर्स के मुताबिक, ईरानी नेवी ने तेहरान की इजाजत के बिना होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को तबाह करने की धमकी दी है, और यह भी कहा है कि पानी के रास्ते से ट्रांजिट बंद रहेगा।
मैसेज में कहा गया, समुद्र में जाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को... टारगेट करके तबाह कर दिया जाएगा। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान में इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है।
फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान और यूएस के बीच सीजफायर लागू होने के बाद आज सुबह दो तेल टैंकरों को स्ट्रेट से गुजरने दिया गया। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान पर इजरायली हमलों के साथ ही, होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों का गुजरना रोक दिया गया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).