मथुरा। संस्कृति स्कूल ऑफ़ एजुकेशन द्वारा इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) के प्रति जागरूगक करने और इसको बढ़ावा देने को लेकर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता और तार्किक लेखन के जरिए भारत की समृद्ध बौद्धिक धरोहर, सांस्कृतिक परंपरा और मूल्य आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। अलग-अलग कोर्स के स्टूडेंट्स ने कॉम्पिटिशन में जोश के साथ हिस्सा लिया और पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा में उनकी उपयोगिता के बारे में अपनी समझ दर्शाते हुए निबंध लिखे।

संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में बीएससी बीएड की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान, बीएससी बीएड के छात्र अतुल कुमार ने द्वितीय, बीएससी बीएड की छात्रा डाली रावत और वंशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित इस निर्णय के आधार पर सभी विजेताओं को प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को संस्कृति स्कूल आफ एजूकेशन के देवांशु सिंह और मिस रिया वर्धन सक्सेना ने कोऑर्डिनेट किया।

निबंध प्रतियोगिता संस्कृति स्कूल ऑफ़ एजुकेशन की डीन डॉ. रैनू गुप्ता के निर्देशन में और कुलपति डॉ. एम. बी. चेट्टी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। स्कूल ऑफ़ एजुकेशन सभी विनर्स और पार्टिसिपेंट्स को उनकी भागीदारी के लिए सभी शिक्षकों ने बधाई दी। प्रतियोगिता के माध्यम से पढ़ाई में बेहतरीन होने, सांस्कृतिक जागरूकता और भारत के पारंपरिक ज्ञान व्यवस्था की जहां एक ओर समृद्धि की जानकारी मिली वहीं इसको बढ़ावा भी मिला।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).