रिपोर्ट : LegendNews
पंजाब के संगरूर की जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत और दो घायल
पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार शाम कैदियों के एक गिरोह के हमले में दो कैदियों की मौत हुई है. इस घटना में दो कैदी घायल भी हुए हैं.
घायल हुए कैदियों का इलाज संगरूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. जेल के डीआईजी सुरिंदर सिंह सैनी ने यह जानकारी मुहैया करवाई.
उन्होंने कहा, ''सात बजे के क़रीब जेल में काउंटिंग हो रही थी. छह नंबर वार्ड से 10 कैदी बाहर निकल गए और सात नंबर वार्ड में चले गए और वहां उन्होंने चार लोगों पर नुकीली चीज़ से हमला किया.''
''तुरंत वहां पुलिस के अधिकारी पहुंचे और जेल का अलार्म बजाया गया.''
सुरिंदर सिंह सैनी ने कहा कि घटना में घायल हुए चारों कैदियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दो कैदियों की मौत हो गई.
Compiled: Legend News

Recent Comments