मेट गाला दुनिया के सबसे बड़े और ग्लैमरस फैशन इवेंट्स में से एक है, जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होता है। इस इवेंट में दुनियाभर के सिलेब्रिटी और फैशन आइकन खास थीम के अनुसार अनोखे और क्रिएटिव आउटफिट्स पहनकर नजर आते हैं। भारतीयों का भी इसमें खूब बोल-बाला रहता है। 
ईशा अंबानी से लेकर अनन्या बिरला तक, इस साल कई सेलेब्स ने अपने लुक से सुर्खियां बटोरीं। वहीं, मेट गाला 2026 में जयपुर की रॉयल फैमिली की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपने डेब्यू से सभी का ध्यान खींच लिया। उनका लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक रॉयल विरासत की कहानी भी है। उनके इस खास आउटफिट को मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। सबसे खास बात यह है कि इस गाउन में उनकी दादी महारानी गायत्री देवी की असली गुलाबी शिफॉन साड़ी का इस्तेमाल किया गया था।
आउटफिट डिटेल्स- पारंपरिक साड़ी का मॉडर्न अवतार
इस लुक में साड़ी को पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि एक स्ट्रक्चर्ड गाउन के रूप में डिजाइन किया गया। यह बॉडी-हगिंग सिल्हूट में था, जिसमें कमर और हिप्स पर सॉफ्ट गेदरिंग दी गई थी।
एक कंधे पर गिरती हुई ड्रेपिंग इसे बेहद एलिगेंट और फ्लोई लुक देती है। यह स्टाइल आज के रेड कार्पेट ट्रेंड्स के साथ पूरी तरह मेल खाता है।
ब्लश पिंक रंग इस लुक को सॉफ्ट और रॉयल टच देता है। इसके अलावा यह गुलाबी रंग जयपुर से उनके पर्सनल कनेक्शन को भी दिखाता है। शिफॉन फैब्रिक पर हल्की शिमर और सीक्वेन डिटेलिंग इसे और खास बनाती है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).