रिपोर्ट : LegendNews
ट्रंप ने रूस को पेपर टाइगर बताया तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी प्रतिक्रिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस 'पेपर टाइगर' यानी कागजी शेर है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, 'हम यूरोप के बढ़ते सैन्यीकरण पर नजर रख रहे हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि रूस को जवाबी कार्रवाई करने में समय नहीं लगेगा. रूस ऐसे खतरों का जवाब बहुत कड़ा और निर्णायक जवाब देगा. रूस सख्त सैन्य फैसले लेने में कभी भी कमजोरी नहीं दिखाएगा.
पुतिन ने सुरक्षा एवं भू-राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञों के बीच चर्चा के दौरान कहा, क्या हम पेपर टाइगर हैं? अगर हम पेपर टाइगर हैं तो फिर नेटो क्या है?
पुतिन ने कहा, हमारे लिए सबसे ज़रूरी चीज़ अपने कॉन्फ़िडेंस को बनाए रखना है और हम कॉन्फ़िडेंट हैं.
बीते दिनों ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर रूस को 'पेपर टाइगर' कहा था.
उन्होंने कहा था कि यूरोप और नेटो के समर्थन से और रूस की अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव की वजह से यूक्रेन अपनी मूल सीमाएं वापस पा सकता है जहां से यह जंग शुरू हुई थी.
ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन और रूस की सैन्य और आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से जानने और समझने के बाद उनकी सोच बदल गई है.
उन्होंने रूस को "पेपर टाइगर" बताते हुए कहा था, पुतिन और रूस बड़ी आर्थिक समस्या में हैं और यह यूक्रेन के लिए कार्रवाई करने का समय है.
व्लादिमीर पुतिन ने भारत और चीन पर रूस के साथ ऊर्जा संबंध तोड़ने के लिए दबाव बनाने के अमेरिका पर निशाना साधा. पुतिन ने चेतावनी दी कि ट्रंप के ये कदम आर्थिक रूप से उलटे पड़ सकते हैं. रूस के व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाए जाते हैं तो इससे वैश्विक कीमतें बढ़ेंगी. इसके नतीजे के तौर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें ऊंची रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
अमेरिका हमसे यूरेनियम खरीद रहा
पुतिन ने अमेरिका के भारत पर बनाए जा रहे दवाब की बात करते हुए रूस के साथ वॉशिंगटन के यूरेनियम संबंधों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि रूस से अमेरिका संवर्धित यूरेनियम खरीदता है. वहीं वह भारत और दूसरे देशों से रूसी ऊर्जा उत्पाद खरीदना बंद करने का आह्वान करता है. यह अपने आप में उनकी नीति पर सवाल खड़ा करता है. पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे देश अमेरिका के दबाव में आकर रूसी तेल खरीद नहीं रोकेंगे.
-Legend News

Recent Comments