रिपोर्ट : LegendNews
राष्ट्रपति पुतिन ने खारिज किया यूक्रेन के साथ समझौते का डोनाल्ड ट्रंप का दावा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेनी सैनिकों को पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र से पीछा हटना होगा. पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन ऐसा नहीं करता है तो रूस वहां कब्जा कर लेगा. पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के किसी भी समझौते को खारिज कर दिया.
राष्ट्रपति पुतिन ने ये बात गुरुवार रात भारत पहुंचने के बाद कही. उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, या तो हम इन क्षेत्रों को बलपूर्वक मुक्त कराएंगे, या यूक्रेनी सैनिक इन क्षेत्रों को छोड़ दें. रूस का डोनबास के करीब 85 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने क्षेत्र छोड़ने से इनकार कर दिया है.
पुतिन की यह टिप्पणी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी शांति योजना पर चर्चा कर रहे उनके वार्ताकारों का मानना है कि रूसी नेता "युद्ध समाप्त करना चाहते हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ये दावा
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वो यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त करवाने के लिए समझौते की ओर आगे बढ़ रहे हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अमेरिका ने मजबूती के साथ वापसी की है. हम दुनिया भर में शांति ला रहे हैं.
हमने 8 युद्धों को सुलझा लिया है और हम एक और युद्ध समाप्त करवाने के लिए समझौता करवाने की तरफ बढ़ रहे हैं. उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता हो जाएगा.
हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत पहुंचने के बाद यूक्रेन के साथ समझौते को खारिज किया है. यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के करीब चार साल पूरे होने को हैं.
अमेरिकी शांति योजना पर चर्चा कर रहे ट्रंप के वार्ताकारों का मानना है कि रूसी नेता युद्ध समाप्त करना चाहते हैं.
-Legend News

Recent Comments